फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देवरिया की विरासत व इतिहास पर केंद्रित पुस्तकों का विमोचन

विज्ञापन
देवरिया की विरासत व इतिहास पर केंद्रित पुस्तकों का विमोचन।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर स्थित मानस मठिया में तुलसी स्मारक समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और साहित्यिक संगम के मौके पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार व आकाशवाणी समाचार के पूर्व अपर महानिदेशक रामसागर शुक्ल लिखित देवरिया की विरासत व इतिहास पर केंद्रित दो पुस्तकों- देवरिया के प्रतिनिधि कवि और आइये देवरिया चलें का विमोचन किया गया। रामसागर शुक्ल ने कहा कि देवरिया की धरती ने अनेक कालजयी रचनाकार दिए हैं और यहां के ऐतिहासिक स्थलों का संबंध वैदिक काल से भी मिलता है, जिनका उल्लेख भगवान श्रीकृष्ण, परशुराम और अश्वत्थामा से जुड़ा है। उप्र फिल्म बंधु के पूर्व संयुक्त निदेशक राम मनोहर त्रिपाठी, प्रो. अंबिका प्रसाद तिवारी, भाजपा नेता देवानंद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अभयानंद शुक्ल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें