फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम बोले- भाजपा ने बिहार को सुशासन और कानून का राज दिया, 2024 में जरूर जीतेंगे

Wed, 10 Aug 2022 12:13 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम बिहार के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। हम 2024 में भी वहां पर जीत दर्ज करेंगे।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपाराज ने बिहार को सुशासन और कानून का राज दिया है। हम आगे भी बिहार की जनता के लिए काम करते रहेंगे। हम 2024 में भी बिहार जीतेंगे।

विज्ञापन


बिहार में जदयू- भाजपा की टूट का औपचारिक एलान हो गया है। मंगलवार को बड़ा सियासी उलट-फेर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। उन्होंने शाम करीब 3:30 बजे राजग के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया। इसके दो घंटे बाद ही उन्होंने राजद-जद(यू)-कांग्रेस-वाम दलों के महागठबंधन के नेता के रूप में नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया।

इस दौरान राजद के तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे। नीतीश ने 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल ने देर शाम उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया। नीतीश बुधवार शाम 4 बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उधर, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश के फैसले को बिहार की जनता के साथ धोखा बताया।

नई सरकार में होंगे दो उपमुख्यमंत्री

जदयू सूत्रों के अनुसार नई सरकार का पूरा खाका तैयार हो चुका है। सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि गृह विभाग राजद के पास रहेगा। नीतीश कुमार के पहली बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से लेकर अब तक ऐसा पहली बार होगा जब गृह विभाग उनके पास नहीं होगा। कांग्रेस सरकार में शामिल होगी जबकि भाकपा माले बाहर से समर्थन देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें