फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: 'कर्मियों की छुट्टियां रद्द...', ब्रजेश पाठक बोले- अस्पतालों में अलर्ट मोड पर रहेंगे डॉक्टर

Tue, 11 Mar 2025 11:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर अलर्ट मोड पर रहेंगे। अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। इसको लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले के लोग लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। इस पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने फैसला लिया कि वहां पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


होली पर्व को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि त्योहार को देखते हुए सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रशासन को सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। 

सभी को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। पर्व को देखते हुए कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कहा कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें