फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन पौधरोपण: लखनऊ पीजीआई में हुआ पौधरोपण, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मौजूद

Sat, 22 Jul 2023 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

शनिवार को पूरे यूपी में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लखनऊ पीजीआई में हुए एक आयोजन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे यूपी में हुए सघन पौधरोपण अभियान के तहत SGPGI कैम्पस में उत्तर प्रदेश वन विभाग, ITBP के साथ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वन सरंक्षक श्रीमती रेणु सिंह , DFO रवि सिंह और पीजीआई के निदेशक आरके धीमान, इंडो अमेरिकन चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष मुकेश सिंह तथा ITBP के  श्याम मेहरोत्रा अपने वरिष्ठ अधिकारी गण के साथ मौजूद रहे। ब्रजेश पाठक को गार्ड ऑफ़ ऑनर आईटीबीपी के जवानों द्वारा दिया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा पूजा करके ज़राकुश, एलोवीरां, शरीफा बालेनखीरा के पौधों का रोपण किया गया।  

इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और निर्देश में पूरे प्रदेश में आज तीस करोड़ पौधे रोपे गए जो पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही उत्तम है। यह पौधे प्रदेश की हरियाली को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश वन विभाग की मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, डीएफ़ओ लखनऊ  रवि सिंह, अपर प्रधान संरक्षक राम कुमार ने इस कार्य की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें