फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय को दी सौगात, मंदिर में किया जलाभिषेक

Sat, 20 Aug 2022 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अंबेडकरनगर में फूला देवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय के नवनिर्मित पीजी भवन का लोकार्पण किया और यहां के मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को भीटी तहसील के बथुआ चंदौका गांव पहुंचकर फूला देवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय के नवनिर्मित पीजी भवन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से पहुंचे डिप्टी सीएम का डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने स्वागत किया। ब्रजेश पाठक ने यहां बने स्थाई मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ ही विधिवत पूजा अर्चना की और जिले एवं प्रदेश की भलाई के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने भवन का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया। कहा कि इससे छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रबंधक मधुसूदन मिश्र उर्फ कल्लू बाबा के प्रयासों की सराहना की। राजनीतिक टिप्पणी से डिप्टी सीएम पूरे कार्यक्रम में बचते दिखे। लगभग एक घंटे तक यहां रहने के बाद वे वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें