फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संगम 2025: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, कहा ऐसे आयोजन देश को जोड़ते हैं

Sun, 05 Jan 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और अलग-अलग संस्कृतियों से परिचय कराने वाले इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और यूपी सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से लखनऊ के गोमती तट पर आयोजित कार्यक्रम 'संगम - संस्कृतियों का महाकुंभ 2025' में रविवार को यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अपने देश के लोगों को अलग-अलग संस्कृतियों से परिचय कराने की अमर उजाला की ये मुहिम सराहनीय है।

अमर उजाला की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृतियों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की विविध संस्कृतियों को जोड़ने वाला काम अमर उजाला के द्वारा किया गया है। यहां देश की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन हो रहे हैं। ऐसा ही माहौल महाकुंभ में देखने को मिलेगा। वहां भी विभिन्न तरह की संस्कृतियों के लोग एकत्रित होते हैं। इस बार का महाकुंभ कई मायनों में खास होने जा रहा है। यह यूपी के साथ पूरे देश के लिए गौरव है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें