फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज: विपक्षी दल ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार, अब नए नाम से सामने आ रहे हैं

Sat, 22 Jul 2023 04:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बन रहे विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि विपक्षी दल मिलकर जो महागठबंधन बना रहे हैं वह ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार हैं। जो नए नाम से आए हैं। इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता भी जान चुकी है कि भाजपा विकास को अपना आधार मानकर चलने वाली पार्टी है। उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को नगर पालिका नवाबगंज की सीमा में पड़ने वाले जिन्हौली में नंदन वन की स्थापना की। दोपहर करीब 12:30 बजे यहां वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बृजेश पाठक ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने पीपल का पौधा रोपित कर ग्रामीणों से अपील की है कि नंदन वन को एक मिसाल बनाने के लिए अपनी सहभागिता करें। रेठ नदी के किनारे ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर बनाए जा रहे हैं नंदनवन में इस साल 4,444 पौधों का रोपण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने पेड़ लगाने के बहाने भी विपक्षियों पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें - बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर की आधी आबादी आज भी गरीब, ये दो हैं यूपी के सबसे अमीर जिले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: जल्द भाजपा का दामन थामेंगे सपा-बसपा के कई नेता, दोनों विपक्षी दलों में सेंधमारी शुरू
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भी पेड़ लगते थे मगर उनका अता पता नहीं होता था। जबसे प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से पौधों को लगाने के साथ बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है और गत सालों में लगाए गए पौधों को लेकर ऑडिट किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश का हर अधिकारी कर्मचारी और हमारा कार्यकर्ता एक-एक पौधे को गोद लेकर उसे संरक्षित करेगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, सांसद उपेंद्र रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, डीएम अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश, रुस्तम प्रवेश समेत तमाम आला अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें