फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र चौधरी अस्पताल में भर्ती: एक साथ नजर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अखिलेश यादव, नहीं दिखा विरोध का भाव

Fri, 03 Jul 2026 08:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक ही समय पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी का हालचाल लेने पहुंचे और बिना किसी राजनीतिक विरोध भाव के एक साथ बैठे नजर आए। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है और इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


वहीं, उनका हालचाल लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसी भी तरह का राजनीतिक विरोध का भाव नहीं दिखा और दोनों एक साथ बैठे नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक ही समय अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों नेता साथ बैठे देखे जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक चिकित्सीय जांच भी की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार, सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें