फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने टॉपर्स और उनके माता-पिता से फोन पर बात कर दी बधाई

Sun, 29 Apr 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए की गई सख्ती के बावजूद उत्तीर्ण प्रतिशत बताता है कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से परीक्षा देकर सफलता पाई है।

विज्ञापन


रविवार को परिणाम जारी होने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सभी विद्यार्थियों ने नकलविहीन परीक्षा कराने पर खुशी जताते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है।

शर्मा ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले कुछ बच्चों और उनके माता- पिता से फोन पर बात भी की।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस बार जिस तरह के माहौल में परीक्षा हुई है। उसमें इस तरह का परिणाम आना खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार कहीं से भी नकल की खबरें नहीं मिली। परीक्षा पूरी शुचिता के साथ सम्पन्न हुई। मैं सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें