उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के लिए रायबरेली पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
रायबरेली पहुंचने पर जिलाधिकारी व भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया जिसके बाद वह कांग्रेस विधायक के पैतृक गांव लालू पुर चौहान पहुंचे।
डिप्टी सीएम ने विधायक को श्रद्घांजलि दी और उनकी बेटी अदिति सिंह से मुलाकात की। इसके बाद डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने भारत में मंदी के प्रभाव का कारण वैश्विक मंदी को ठहराया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश जल्द ही इस आर्थिक समस्या से निकल आएगा।