फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से वार्ता के दरवाजे खुले, उनकी आय दोगुनी करना सरकार का मकसद: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

Sun, 13 Dec 2020 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। जो भी मुद्दे हैं उन्हें बातचीत से हल किया जाएगा। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री लखनऊ से जौनपुर जा रहे थे। रायबरेली में वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके थे। जहां वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का रुख यही है कि जो भी मुद्दे हैं उन्हें बातचीत से सुलझाया जाएगा। अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

किसान बंधु जब चाहे तब सरकार से बात कर सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो। इसके लिए तमाम सुधारों के साथ-साथ खाद, बिजली, पानी और सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा सम्मान राशि दी गई है। गन्ना किसानों का भुगतान करवाया गया है। गेहूं-चावल के क्रय केंद्र खोले गए। इन उपायों के तहत सरकार का एक ही मकसद है कि किसानों की आय दोगुनी हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें