फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुद 16 घंटे काम कर रहे हैं सीएम योगी, सभी को करना होगा काम'

Sat, 08 Apr 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर नेतृत्व ईमानदार है तो डरने की जरूरत नहीं है। नेतृत्व ईमानदार है तो निश्चित ही कठोर होगा। जब मुख्यमंत्री स्वयं और उनके सहयोगी 16 घंटे तक काम कर रहे हैं तो इस सरकार में सभी को काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अगर डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री गलत होंगे तो वे अपने अधीनस्थ से किस मुंह से ईमानदारी की बात करेंगे। डॉ. शर्मा शुक्रवार को उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पीडब्ल्यूडी के 64वें अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कई बार इस विभाग में भी नदियों में सड़कें बन चुकी हैं। वे न सिर्फ बनी बल्कि उनका गुणवत्ता टेस्ट भी हो गया और उनका भुगतान हुआ। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। कई बार ई-टेंडरिंग में भी झोल हो जाते हैं। अफसरों पर दबाव बनाकर गलत काम करावाया जाता है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने कहा कि विभाग का सम्मान बरकरार रखने के लिए ईमानदारी से काम करना होगा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं से सभी परिचित हैं। उनकी कार्यशैली और क्षमता चंद समय में ही दिखने लगी है। इसलिए उनके कदम से कदम मिलाकर लोक निर्माण विभाग को भी चलना होगा। इसमें जूनियर इंजीनियरों का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

खराब सड़के सुधारने के लिए दिए गए साढ़े तीन हजार करोड़

- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, यूपी में लगभग 2.5 से 3 लाख किलोमीटर सड़क है। इनमें से 60 हजार किलोमीटर सड़क खराब है। इसे सुधारने के लिए 3.5 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में आने वाली बाधा शीघ्र समाप्त होगी।

जेई संवर्ग को दिलाया सम्मान
डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि आठ सालों से मैं जूनियर इंजीनियरों का नेतृत्व कर रहा हूं। इस दौरान जेई संवर्ग को उनका सम्मान दिलाया है।

आज कोई भी अधिकारी बेवजह की घुड़की में किसी भी जेई को नहीं ले सकता है। इस दौरान की स्मारिका का विमोचन प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष वीके सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें