फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष को भाजपा की सफलता से जलन हो रही है: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Tue, 09 Jan 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : self
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारें जादू टोने या भ्रम से नहीं चलती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा गए हैं और बार-बार जाएंगे। भाजपा विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच जा रही है। जनता की अदालत में भाजपा को लगातार मिल रही सफलता ही विपक्ष की ईर्ष्या का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन


2019 का चुनाव मोदी के कार्यों और योगी के विकास पर होगा और भाजपा जीतेगी। सोमवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में  प्रेसवार्ता में डॉ. शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रविवार को योगी सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, अपने कामों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय और ट्विटर पर तीसरे नंबर पर हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा, सैफई और गोरखपुर महोत्सव में काफी अंतर है। गोरखपुर महोत्सव  में काफी समय से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। पिछले साल सपा सरकार ने नहीं कराया, उससे पहले होता ही रहा है। नोएडा में भाजपा चुनाव जीतती है, इसलिए अखिलेश नहीं चाहते थे कि पश्चिमी यूपी का विकास हो। यही वजह है कि वे नोएडा नहीं जाते थे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा, औद्योगिक नीति और इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश आएगा। प्रदेश में एक लाख से अधिक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 35 हजार शिक्षकों की भर्ती के साथ उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड गठित किया जा रहा है।

6 लाख युवाओं को नौ महीने में हुनरमंद किया है, डेढ़ लाख जवानों को निजी संस्थानों में रोजगार दिया गया है। विपक्षी स्वेटर की चिंता कर रहे हैं, सरकार ने दो दिन में 2.82 लाख बच्चों को स्वेटर बांट दिया है।
 
पूर्व सीएम को बुलाने का औचित्य नहीं था
डॉ. ने कहा, नोएडा में मेट्रो के लिए सभी कार्य केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने किए हैं, इसलिए उद्घाटन में पूर्व मुख्यमंत्री को बुलाने का औचित्य नहीं था। पिछली सरकार ने तो लखनऊ मेट्रो के ट्रायल को उद्घाटन बताकर किए समारोह में लखनऊ के सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह व महापौर तक को नहीं बुलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें