फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बदायूं में महिला से बदसुलूकी पर चिकित्सक को किया निलंबित

Thu, 20 Apr 2023 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों को बहकाने वाले एजेंटों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानपुर नगर में मरीजों के इलाज में दलाली की घटना के सामने आने के बाद यह निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कानपुर नगर के यूएचएम चिकित्सालय में आठ अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बदायूं में महिला से बदसुलूकी करने वाले जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. हाकिम सिंह को निलंबित कर दिया है। चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। साथ ही आरोपी चिकित्सक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


मरीजों को बहकाने वाले एजेंटों से सख्ती से निपटें
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों को बहकाने वाले एजेंटों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानपुर नगर में मरीजों के इलाज में दलाली की घटना के सामने आने के बाद यह निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कानपुर नगर के यूएचएम चिकित्सालय में आठ अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें ऑपरेशन से पहले पैसे लेने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें