फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं

Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आशा वर्कर को हर हाल में समय पर मानदेय मुहैया कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई बार आशा, एएनएम समेत दूसरे वर्कर समय पर मानदेय या वेतन न मिलने की शिकायत करते हैं। अधिकारी समय-समय पर कर्मचारियों के मानदेय वेतन की समीक्षा करें और इस व्यवस्था में सुधार लाएं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सभी का वेतन समय पर जारी करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

विज्ञापन


प्रदेश में एक लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण और सात हजार से ज्यादा शहर में आशा वर्कर हैं। आठ हजार से अधिक आशा संगिनी हैं। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सुविधा को सबसे निचले पायदान के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण इकाई हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आशा वर्कर मातृ शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें अस्पताल लाती है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती हैं। शिशुओं का टीकाकरण करती हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की हैं अहम कड़ी
परिवार नियोजन समेत दूसरी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। आशा जनता के स्वास्थ्य की अहम कड़ी हैं। सरकार का फोकस आशा वर्कर को हाईटेक करना है। उन्हें स्मार्टफोन से लैस किया जा रहा है। ताकि योजनाओं का सही क्रियांवयन हो सके। आशा व एएनएम समेत दूसरे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे, इसलिए समय पर वेतन, मानदेय मिलना चाहिये। इसमें किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें