लखनऊ। दुबग्गा के वसंत कुंज योजना निवासी बीएससी के छात्र हर्षित श्रीवास्तव (20) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई को लेकर वह अवसाद में था। मूल रूप से गोंडा जनपद निवासी हर्षित के पिता राकेश ने बताया कि मंगलवार रात बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता राकेश ने बताया उनका बेटा एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बीएससी कंप्यूटर साइंस सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई को लेकर काफी अवसाद में था और इसी के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार में मां और बड़ी बहन रश्मि हैं। राकेश वाराणसी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं।