फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट के घोटालेबाज अधिकारियों की बिना एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक किए ही कर दी तैनाती : लल्लू

Mon, 23 Nov 2020 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पीपीई किट में किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपित अधिकारियों की एसआईटी जांच रिपोर्ट बिना सार्वजनिक किए ही की गई तैनाती से योगी सरकार की कलई खुल गई है। लल्लू ने कहा कि जो पीपीई किट बाहर से मंगाई गई थी, उसमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए। कांग्रेस पार्टी ने जब इस पर सदन से सड़क तक आवाज उठाई, तो उस समय योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके अनुसार घोटाले के सभी आरोपित जिलाधिकारियों को एक-एक करके चोरी छिपे नए सिरे से तैनाती दी जा चुकी है। जबकि, अभी तक सरकार ने एसआईटी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि  महामारी के दौर में इस तरह के घाटाले इस बात के संकेत हैं कि सरकार का पूरा अमला भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है और आपदा में भी अवसर तलाशता रहता है। योगी सरकार कोरोना से निपटने के बजाए कोरोना की खबरों को जनता के सामने रखने वाले लोगों को ही प्रताड़ित करने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  मुख्यमंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालने करते हुए पीपीई किट घोटाले पर हुई एसआईटी जांच को सार्वजनिक करे, वरना कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष के लिए विवश होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें