फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेसा में नए बिजली अभियंताओं की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने लेसा (लखनऊ इलेक्टि्रक सप्लाई अथॉरिटी) में नए बिजली अभियंताओं की तैनाती की है। इनमें पारेषण निगम से आए दो अधीक्षण अभियंता भी शामिल हैं। जानकीपुरम जोन में अधीक्षण अभियंता वाणिज्य गीता आनंद को हटाकर उनकी जगह संतोष कुमार की तैनाती हुई है। गीता आनंद को निगम मुख्यालय और ज्ञान प्रकाश सिंह को लखनऊ सेंट्रल जोन से संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता लखनऊ सेंट्रल से पवन कुमार राय को विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बनाया गया। अमौसी जोन में अधिशासी अभियंता परीक्षण योगेश कुमार जायसवाल को मोहनलालगंज की कमान दी गई है। इनकी जगह पर निगम मुख्यालय से प्रदीप कुमार सिन्हा को जिम्मेदारी मिली। इसी जोन से अधिशासी अभियंता रेड अंबरीश कुमार शुक्ला को निगम मुख्यालय में ट्रांसफर कर उनकी जगह प्रवीन कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें