फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धुंध घनी... जहरीली हुई राजधानी की हवा, रेड तो कई इलाकों का ऑरेंज जोन में एक्यूआई

Mon, 15 Dec 2025 10:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

घनी धुंध के साथ राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। कई इलाकों में रेड तो कई जगह ऑरेंज जोन में एक्यूआई पहुंच गया है। हालांकि सोमवार से हवा में बदलाव के संकेत हैं। इससे ठंड और गलन में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
काफी बढ़ गया लखनऊ का AQI/सांसों पर संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बढ़ती ठंड के साथ धुंध और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। इसके असर से हवा की सेहत भी बेहद खराब नजर आ रही है। रविवार को तालकटोरा की हवा 318 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ रेड जोन में दर्ज हुई। ऐसी हवा, सांस के मरीजों, बच्चों व बुजुर्गो के लिए बेहद खतरनाक है। लालबाग और अलीगंज की हवा भी ऑरेंज श्रेणी, यानी खराब रही।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार से लखनऊ में पुरवाई थमेगी और फिर से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से यहां दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं। 

उन्होंने बताया कि पछुआ की रफ्तार बढ़ने के साथ कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बिना बदलाव के 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख इलाकों में हवा में प्रदूषण की स्थिति

  • तालकटोरा- 318- लाल- बेहद खराब
  • लालबाग- 244 - ऑरेंज- खराब
  • अलीगंज - 219- ऑरेंज- खराब
  • गोमतीनगर- 195 -पीला- मध्यम
  • बीबीएयू- 170 -पीला- मध्यम
  • कुकरैल- 111 - पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें