फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारीजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार करने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके के सलेमपुर पतौरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शनिवार सुबह एक खाली प्लॉट में मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया लेकिन परिवारीजन ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा शुरू कर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिवारीजनों की सुरक्षा की मांग भी की। हंगामे की सूचना पर एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ में हत्या से संबंधित कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अब मुख्य हत्यारोपित की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार भी बरामद कर ली है। हत्यारों ने संदीप पाल के पेट में गोली मारी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण अधिक रक्तस्राव होना पाया गया है। गोली पास से ही मारी गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई।
यह था मामला
शनिवार सुबह सलेमपुर पतौरा गांव के बाहर एक प्लाईवुड फैक्ट्री के पास खाली पड़े प्लाट में संदीप पाल का शव पड़ा मिला था। संदीप काकोरी के नरौना का रहने वाला था। उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर खड़ी मिली। संदीप के भाई विक्रम पाल के मुताबिक उसका भाई सरोजनीनगर में रहने वाले दोस्त आकाश के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात घर से निकला था। एक्सप्रेसवे के पास केक काट कर बर्थडे मनाया गया था। वहां आकाश, मनीष और भाई के कई अन्य दोस्त थे। देर रात तक भाई के घर न लौटने पर उसे कॉल किया जा रहा था। मोबाइल बंद आ रहा था। परिवारीजन भाई की तलाश कर रहे थे । इस बीच शनिवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो प्लाट में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें