फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड हुए ओवरलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल व बलरामपुर अस्पताल के डेंगू वार्ड फुल चल रहे हैं। बेड के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। हालत यह है कि क्षमता से दो गुने मरीज अस्पताल में बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में करीब 30 बेड डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इसमें पांच बेड बाल रोग विभाग के भी शामिल हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि डेंगू वार्ड फुल चल रहा है। बुधवार शाम तक अस्पताल में डेंगू के करीब 50 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। वह भी फ़ुल चल रहा है। सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना ने बताया कि डेंगू वार्ड फुल होने पर मरीजों को दूसरे वार्ड में रखा जाता है। राजधानी में डेंगू मरीजों का आंकड़ा जनवरी से अब तक 535 करीब पहुंच गया है।
डेंगू के 25 नए मरीज मिले
बुधवार को 25 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें कई मरीज निजी-सरकारी अस्पतालों में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं। फैजुल्लागंज में बुखार-डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को इलाके में कई मरीज बुखार से ग्रसित मिले। इसमें कई मरीज निजी-सरकारी अस्पताल से दवा लेकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें