फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू के छह नए मरीज मिले

Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। जिला अस्पताल हुई जांच में शुक्रवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसके साथ इमरजेंसी में पहुंचे बुखार व डायरिया के 13 मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की भीड़ रही। इसके चलते पर्चा व दवा काउंटर पर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में रामचंद्र (45), लक्ष्मी (17), शकुंतला (53), हिमांशु साहू (28), सरोज (39) और शुभम (28) डेंगू संक्रमित मिले। डेंगू के साथ लोग लगातार बुखार की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे बुखार और डायरिया के 13 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। मरीज बढ़ने से इमरजेंसी वार्ड के सभी बेड भर गए है। इसके साथ सामान्य वार्डों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें