फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: जारी है शहर पर दिमागी बुखार का कहर

Thu, 12 Sep 2013 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को दिमागी बुखार से पीड़ित एक किशोरी और डायरिया से पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा वहां भर्ती तीन मरीजों के खून की जांच के बाद मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। वहीं सिविल अस्पताल में डेंगू के 11 मरीज सामने आए हैं।

इन मरीजों के खून की जांच केजीएमयू से कराई गई थी। प्रतापगढ़ की हिमांशी (17) को दिमागी बुखार के कारण एक सप्ताह पहले बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कई दिन के इलाज के बाद मंगलवार दे रात उसकी उसकी मौत हो गई। वहीं मेडिसिन वार्ड में भर्ती अंबेडकरनगर के रामसुरेश (50) की डायरिया से मौत हो गई।

इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल के वार्ड नंबर आठ में भर्ती कल्पना (50), बाल रोग में भर्ती चांदनी (3) और मेडिसिन वार्ड में भर्ती सलीम नाम के मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गुडंबा के रामकृष्ण (42) और डालीगंज के अशोक मोहन (37) को भर्ती कराया गया है।

परिवारीजनों के मुताबिक हल्के बुखार के बाद दोनों मरीजों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जहां खून की जांच के बाद दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी तरह सिविल अस्पताल में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुसैनगंज के सुखदेव वर्मा (28) और अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती मयंक श्रीवास्तव (10) डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक मयंक की प्लेटलेट्स लगातार घट रही थी। इसके चलते प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। हालत पहले से बेहतर है।

इसी तरह बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती लखनऊ के साकिब (11) में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी नए मरीजों के खून का नमूना लेकर स्टेट लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें