फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक की पदावनति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गबन के आरोप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की वरिष्ठ सहायक रेखा तोमर की पदावनति कर दी गई है। निदेशक प्रशासन ने उन्हें कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात करने का आदेश जारी किया। रेखा को वित्तीय मामलों से जुड़े किसी भी पटल पर न रखने का आदेश भी दिया गया है। निदेशक प्रशासन ने सीएमओ को सोमवार को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेखा रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में वरिष्ठ सहायक के पद पर थीं। उनके पास राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारियों के मानदेय व यूजर चार्ज से संबंधित काम था। उन्होंने तैनाती के दौरान जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक यूजर चार्ज के 7,92,358 रुपये कोषागार में जमा कराने थे। मामला पकड़े जाने पर उन्होंने 30 मार्च 2022 तक 3,14,600 रुपये रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा कराए। बाकी 4,77,758 रुपये आज तक जमा नहीं किए। बाद में वह सीएमओ कार्यालय में इसी पद पर संबद्ध कर दी गईं।

मामले की जांच देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक को मिली। उन्होंने बीते साल 113 पन्नों की जांच रिपोर्ट में महिला बाबू को दोषी ठहराया था। मामले की रिपोर्ट निदेशक प्रशासन को भेजी गई, जहां पर कार्रवाई लंबित थी। निदेशक प्रशासन डॉ. अलका वर्मा ने अपर निदेशक की जांच रिपोर्ट पर रेखा तोमर को कनिष्ठ पद पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है निदेशक प्रशासन का पत्र अभी नहीं मिला है। जो आदेश होगा उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें