लखनऊ। पिछले छह महीने से वेतन न मिलने पर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश भर के मुख्य अभियंता कार्यालय पर सामूहिक अनशन किया गया। प्रदर्शन के साथ सीएम योगी को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रांतीय संयोजक वाईएन उपाध्याय ने बताया कि छह छह महीने से आधा वेतन तक नहीं मिल रहा है। अघोषित रूप से अनुकंपा नियुक्ति भी बंद है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ व मुरादाबाद में दो घंटे तक जलनिगम का कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। कहा कि सात सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो चार जुलाई को फिर से प्रदेश भर में आंदोलन होगा। रामआधार पांडेय, एमके भट्ट आदि, गुडलक वर्मा आदि मौजूद रहे।