लखनऊ। चंद्रा पैनोरमा अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी के निवासियों ने सोसाइटी में खराब व्यवस्था और मेंटेनेंस फंड और बिजली के बिल की अनियमिताओं के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। सोसाइटी की अध्यक्ष सीमा जैन ने बताया कि बिल्डर रुपये तो एडवांस में लेते हैं, लेकिन काम नहीं कराते। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। अपार्टमेंट ओनर्स ने बताया कि क्लब हाउस और कॉमन एरिया का व्यवसायीकरण कर गैर कानूनी तरीके से रुपये कमाए जा रहे हैं। सोसाइटी के लोगो ने बिल्डर के विरुद्ध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।