बीकेटी। रैथा गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बंद करने से जलभराव स्थिति हो गई है। महिलाओं ने समाधान दिवस में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। पिछले दो माह से नाली से पानी निकालने के मामले का हल नहीं निकल सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां से पानी निकल सकता है उनके सामने पुलिस प्रशासन भी हार जाता है। उधर, भाकियू अवध गुट ने गोधना पंचायत के कुंअरपुर में प्रधान की शह पर ग्रामीणों के चारागाह की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। एसडीएम ने निस्तारण की बात कही है।