फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीखी कलाओं का किया प्रदर्शन, बांटी मिठाई

Sun, 25 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में संचालित एक सप्ताह के समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। समर कैंप के दौरान सीखी कलाओं और विधाओं का अंतिम दिन प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रोज की तरह योगाभ्यास के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों के बीच समय बिताया। समापन से पहले समर कैंप में तैयार हस्तशिल्प की वस्तुओं, पोस्टर, चित्रकारी, मेंहदी, रंगोली भी सजाई। कई विद्यालयों में बच्चों को मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों को योगा, संगीत, कला, नृत्य, पाक कला, रंगोली, सिलाई, हस्तशिल्प, खेलकूद का प्रशिक्षण दिया गया। रोजाना सुबह 6.30 से 8.30 तक चले कैंप में बच्चों ने काफी कुछ सीखा। समापन पर सभी ने अपने अनुभव साझा किए। राजकीय इंटर कालेज अटौरा बुजुर्ग में अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट का अभ्यास किया। मो. अनीस एवं प्रीति ने योगाभ्यास के साथ आत्मरक्षा का गुर सिखाया। सभी बच्चों को मिठाई बांटी। जवाहर इंटर काॅलेज अरखा एवं वैदिक इंटर कालेज में बच्चों को योगाभ्यास का तरीका सिखाया गया और सलाह दी गई कि रोजाना घर में योगा करेंगे। महात्मा गांधी इंटर कालेज में बेहतरीन विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए।
राजकीय हाईस्कूल चांदा टीकर में आकर्षक सजावटी सामान बनाकर हस्तशिल्प प्रदर्शित की तो अपने हाथों तैयार पोस्टर दिखाए। छात्राओं ने मेंहदी भी रचाई। राजकीय बालिका इंटर कालेज गुरगुजपुर में रंगोली से विद्यालय परिसर को सजाया गया। राजकीय हाईस्कूल रोहनिया में मेंहदी, पोस्टर और चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला में खेलकूद की गतिविधियां कराई गईं। प्रधानाध्यापक आरपी मिश्र ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों तैयार हस्तशिल्प, पोस्टर, मेंहदी, रंगोली प्रदर्शित की। राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह में भी सजावटी सामान प्रदर्शित किए गए। प्रधानाध्यापक डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

समर कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समर कैंप के जिला नोडल रत्नेश कुमार और सह नोडल अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जीआईसी सभागार में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें समर कैंप के उत्कृष्ट विद्यार्थी अपनी प्रतिभाएं प्रदर्शित करेंगे। सह नोडल ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के उत्साह को देखते हुए कई विद्यालयों में अगले साल 10 दिन का शिविर लगाने का अनुरोध किया है। इससे बच्चों को और सीखने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें