फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन घंटा देरी से पहुंची मालदा टाउन एक्स.

Sun, 25 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बाद भी रूट की ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों से प्रतिदिन दैनिक के साथ अन्य यात्री यात्रा करते है। ट्रेनों के समय से संचालित नहीं होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। रविवार को डाउन लालकुआ-हावड़ा एक घंटा, दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन घंटा तो पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल ढाई घंटा विलंब से अमेठी पहुंची। जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस व नीलाचंल एक्सप्रेस दो घंटा व लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर एक घंटा विलंब से पहुंची। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 30 मिनट देर से संचालित हुई।
अप साइड में मालदा टाउन- दिल्ली तीन घंटा तो जनता एक्सप्रेस 30 मिनट तथा पंजाब मेल दो घंटा विलंब संचालित हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेन भी देरी से अमेठी पहुंची। इस कारण ट्रेन पर सवार यात्रियों के साथ भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों को समय से संचालित करने की कोशिश की जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेन क्रासिंग समेत अन्य कारण से कुछ विलंब से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें