माफिया अतीक अहमद का नाम लेकर खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष नटवर गोयल से 60 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर कॉल करने वाले ने प्रयागराज के उमेश पाल जैसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। नटवर गोयल ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगा रही है।