फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से अमृतसर वाया लखीमपुर ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर लखनऊ से अमृतसर के लिए वाया सीतापुर लखीमपुर ट्रेन चलाने की मांग की है। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया है। अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह ने बताया कि लखनऊ से अमृतसर के लिए जितनी भी ट्रेनें हैं, उनका रूट लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए है। सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत में भी बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं, जो अमृतसर जाना चाहते हैं। उनकी सुविधा के लिए सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत ट्रेन चलाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में सरदार लखविंदर पाल सिंह, सरदार रणवीर सिंह कलसी, सरदार निरवैर सिंह, सरदार मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें