फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी पेंशन बहाल करने, टीईटी की अनिवार्यता और निजीकरण समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षा विभाग में पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण और टीईटी की अनिवार्यता की समाप्ति की मांग करते हुए ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच ने बृहस्पतिवार को काकोरी से जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं करेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक दिन में जनगणना कर रहा है और रात में टीईटी की पढ़ाई कर रहा है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार व पीजीआई नर्सिंग संघ की अध्यक्ष लता सचान ने कहा कि बढ़ते निजीकरण से आम जनता का भारी नुकसान हो रहा है, इसलिए सरकार निजीकरण समाप्त करे। किसान यूनियन दशहरी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव इसका समर्थन किया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षा मित्र संघ के महामंत्री सुशील यादव के साथ डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

अटेवा की ओर से निकाली गई जनजागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें