फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूतनाथ मार्केट से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विधायक से मिलने पहुंचे व्यापारी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। भूतनाथ मार्केट इंदिरानगर में अतिक्रमण हटाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। यहां संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल ने विधायक को बताया कि मार्केट से अतिक्रमण हटाने के बावजूद पुलिस व नगर निगम के कर्मियों की मिलीभगत से सड़कों पर फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे हटवाया जाए। व्यापारियों ने मार्केट में जलभराव की समस्या भी रखी। विधायक ने संबंधित अफसरों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, सुमित सिंह, प्रमोद बंसल, दिनेश शर्मा मोहम्मद उबेद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें