फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रवींद्रालय तिराहे पर बंद रास्ते को खोलने, यातायात जाम व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से चारबाग क्षेत्र में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन व पुनर्गठन बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से रवींद्रालय तिराहे पर बंद रास्ते को खोलने, यातायात के जाम व अस्थायी अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

चारबाग के एक रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने पान दरीबा, एपीसेन रोड, मवैया, लोकमान्यगंज ,सब्जी मंडी, विजयनगर, दूध मंडी, गुरु नानक मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया। चारबाग के व्यापारियों ने कहा कि रवींद्रालय तिराहे का रास्ता बंद किए जाने व अस्थायी अतिक्रमण से व्यापारियों के सामने बहुत समस्या आ गई है। चारबाग में स्ट्रीटलाइट व सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी मांग की। फुट ओवरब्रिज पर बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व सरकार की ओर से तय लखनऊ के प्रभारी मंत्री से मिलकर चारबाग की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान चारबाग इकाई के पुनर्गठन के लिए 15 सदस्यीय प्रभारी कमेटी भी बनाई गई, जिसमें हर्षपाल सिंह को प्रभारी व प्रकाश चौरसिया, अमनदीप चावला, वकार अहमद, सतवंत वीर सिंह, काके, गुरुबचन सिंह राजा ,अंकुर अग्रवाल, हिमांशु चौबे, कमल खुल्लर, हिमांशु अग्रवाल, हर्षदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अभय मिश्रा, अभिनव चौबे, अनिल सचान को सह प्रभारी नामित किया गया। सभी को पांच-पांच पदाधिकारियों को लेकर 50 नए पदाधिकारियों को जोड़ते हुए चारबाग की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए लिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, सतबीर सिंह आनंद, मोहित कपूर, संदीप सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें