केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले प्रवीण गर्ग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के लखनऊ दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दाैरान उन्होंने मेघालय में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को दोबारा पदक स्पर्धा के रूप में शामिल करने की मांग की। कहा कि यह प्राचीन कला पहले ही गोवा राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा रह चुकी है और वर्ष 2017 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुकी है। साथ ही उन्होंने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट को राष्ट्रीय मान्यता देने का आग्रह किया।