फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कचहरी रोड वन वे खत्म करने की मांग

Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रायबरेली। जिले की कचहरी रोड पर वन वे व्यवस्था को खत्म करने की बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने मांग उठाई। व्यापारियों ने एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर अपनी समस्या बताई। व्यापारियों की मांग है कि डिग्री कॉलेज चौराहा से हाथी पार्क तक सड़क पर वन-वे व्यवस्था से कारोबार चौपट हो रहा है। इसे समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस रोड पर जाम का मुख्य कारण एसजेएस स्कूल है। यहां छुट्टी के समय भयानक जाम लगता है। स्कूल छूटने पर एक घंटे के लिए सिर्फ ट्रैफिक वन-वे किया जाए। वहीं, गर्मी की छुट्टियों में रोड खाली रहेगी। इस वजह से वन-वे हटाया जाए। इसके साथ मुख्य बाजार हाथी पार्क, गुरु तेग बहादुर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज में हेलमेट पर चालान रोका जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में हेलमेट पहनकर कोई भी आपराधिक घटना होने पर अपराधी पकड़ना मुश्किल होगा। उन्होंने मांग की है कि हाईवे पर ई रिक्शा की रोक से दूरभाष नगर, जवाहर विहार कॉलोनी, गोरा बाजार के नागरिकों को बाजार आने में दिक्कत होती है। वहीं, दीवानी कचहरी व बस स्टेशन के पास उचित पार्किंग व्यवस्था कराई जाए, जिससे यहां का जाम खत्म हो सके। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी मांगे उचित हैं, इस पर अमल किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें