फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीपीआरओ ने रोका दो एडीओ का वेतन , 16 अन्य को चेतावनी

Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने रोका दो एडीओ का वेतन , 16 अन्य को चेतावनी
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती
- शिवगढ़ में आठ, लालगंज में एक शिकायत लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने दो एडीओ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इस लापरवाही के कारण शिवगढ़ और लालगंज में कुल नौ शिकायतें लंबित हैं। इन दोनों ब्लॉकों के एडीओ का वेतन रोकने संग अन्य 16 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया है। डीपीआरओ ने लालगंज के सहायक विकास अधिकारी शोएब आलम और शिवगढ़ के एडीओ पंचायत हेमंत कुमार का वेतन रोक दिया है। वहीं, अन्य सभी ब्लॉकों के एडीओ को भी नोटिस दी है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि समय से शिकायतों का निस्तारण न करने पर संबंधित एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें