राजनाथ से मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग।
लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इंदिरानगर परिक्षेत्र में बच्चों व खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इस अवसर पर जीतो लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन व महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पीके जैन ने रक्षा मंत्री को भगवान महावीर स्वामी का चित्र और अंगवस्त्र भेंट किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कैलाश जैन, महेश वाल्मीकि, आरके उमराव और अन्नपूर्णा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।