लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र से मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों की जगह लिपिकों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई है। इस संबंध में राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन की सरंक्षक छाया शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन कार्य के लिए तो ठीक है, लेकिन कॉपियों के बंडल पहुंचाने में भी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि शिक्षकों की जगह लिपिकों को इस काम में लगाया जाए।