फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड PNB कर्मियों ने ट्रिब्यूनल की मांग की

Mon, 23 Sep 2013 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता खत्म की जाए और नया ट्रिब्यूनल बनाकर एसोसिएशन को भी उसमें शामिल किया जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को राजधानी में आयोजित पीएनबी रिटायरीज एसोसिएशन की बैठक में इस पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के महामंत्री रामपूजन पांडेय का कहना है कि आईबीए और यूएफबीयू के बीच जारी वार्ता में पारदर्शिता बिल्कुल भी नहीं है। इसके बजाय सरकार को न्यायाधीशों की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल या पे कमीशन बनाना चाहिए।

अध्यक्ष आरसी वार्ष्णेय का कहना था कि यूएफबीयू के नेता आईबीए की ब्लैकमेलिंग के शिकार होते हैं और उसे ही अपनी जीत भी बताते हैं। बैठक में तय किया गया कि सरकार का रुख नहीं बदला तो एसोसिएशन कोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें