फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर फिर घेरा उपकेंद्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
उपकेंद्र के गेट पर लगा ताला और प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित काशीराम कॉलोनी के परिवारों ने बुधवार को भी स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर लौलाई उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जैसे ही गेट का ताला खोला, प्रदर्शनकारी उसके भीतर घुस गए। हालांकि, चार दिन से लगातार पसीना बहाने पर भी मीटर हटाने की बात नहीं बनी। उधर, बुधवार को भी 7,394 प्रीपेड मीटर वाले बकायेदारों के बिजली काटी गई।
विज्ञापन

दरअसल, बिजली कटने पर शनिवार से कांशीराम कॉलोनी के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अजीत, राजवीर आदि ने बताया कि बुधवार को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया गया था। सुबह 10:30 प्रदर्शनकारी तो आ गए, मगर एक भी जिम्मेदार नहीं आया।
उधर, जिम्मेदारों ने बताया कि जिनकी बिजली रिचार्ज के बाद भी चालू नहीं हो रही, उनके ऊपर पोस्टपेड मीटर के बिल की रकम बकाया है। जितनी रकम से रिचार्ज करते हैं, उसकी 10 फीसदी बकाये में समायोजित हो जाती है। लोग समय से रिचार्ज करें तो बिजली नहीं कटेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलेंगे पीड़ित

विधायक योगेश शुक्ला के साथ बुधवार को उनके हजरतगंज कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता प्रेमलता की टीम ने कांशीराम कॉलोनी से प्रीपेड मीटर हटाने व बिजली काटने पर चर्चा की, मगर इसमें कोई हल नहीं निकला। अब विधायक पीड़ितों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।

उपकेंद्र के गेट पर लगा ताला और प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के गेट पर लगा ताला और प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें