लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम विशाख जी के साथ बैठक कर हर महीने व्यापारी बंधु की नियमित बैठक की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि हर माह निश्चित तिथि पर बैठक हो। जिन व्यापारियों को अपने जीवन रक्षा के लिए शास्त्र की आवश्यकता है, जिलाधिकारी उनके शस्त्र लाइसेंस जारी करें। अतिक्रमण और ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमित बैठक, ऑनलाइन फर्जी व्यापार करने वाली कंपनियों के गोदाम की जांच करनेए लखनऊ का नाम फिर लक्ष्मणपुरी करने की मांग की। राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, जिला प्रभारी पतंजलि यादव मौजूद रहे।