यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते संत।
लखनऊ। राम मंदिर में चंदा चोरी की जांच समेत 11 मांगों को लेकर संत समाज 22 अगस्त को शांति मार्च निकालेगा। संत प्रकाश महाराज, अनिल वर्मा, सुजीत महाराज और सूरज यादव ने सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च दोपहर दो बजे गांधी प्रतिमा से मुख्यमंत्री आवास तक निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संतों ने मंदिर की पुरानी कमेटी हटाकर संतों को शामिल करने, अयोध्या में पांच हजार गायों के लिए गोशाला बनाने और संतों को बस-रेल में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग की। संतों के लिए पहचान पत्र जारी करने, सुरक्षा व सम्मान की अलग व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान, जनसुविधाएं बढ़ाने और संत प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक की मांग की गई।
यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते संत।