फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंडक्शन की बढ़ी मांग, डीलरों के पास स्टॉक खत्म

विज्ञापन
नाका बाजार में इंडक्शन दिखाता दुकानदार।
विज्ञापन
लखनऊ। रसोई गैस की किल्लत और अनिश्चितता के डर से अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन अपना रहे हैं। हालात यह हैं कि तीन दिनों में मांग में अचानक आए उछाल के कारण डीलरों के पास स्टॉक खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन


नाका के थोक विक्रेता रमनदीप सिंह के मुताबिक, तीन दिनों से इंडक्शन की मांग में जबरदस्त तेजी आई है। लोग इस आशंका में खरीदारी कर रहे हैं कि यदि गैस नहीं मिली, तो खाना कैसे बनेगा। फुटकर दुकानदार भारी ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन थोक विक्रेताओं के पास स्टॉक सीमित है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल कंपनियां पुराने रेट पर ही माल दे रही हैं और एक नया कंटेनर भी मंगवाया गया है।

इंदिरानगर के व्यापारी अनिरुद्ध निगम बताते हैं कि अब रोजाना 4-5 इंडक्शन की बिक्री हो रही है। बाजार घरेलू इंडक्शन 1,800 से 3,000 रुपये तक में मिल रहे हैं, जबकि व्यावसायिक इंडक्शन (होटल और रेस्टोरेंट के लिए) 10,000 रुपये में हैं
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं दाम
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ता अंतर आने वाले दिनों में इंडक्शन की कीमतों में इजाफा कर सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जल्द ही उचित कदम उठाएं।

नाका बाजार में इंडक्शन दिखाता दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें