फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में सड़कों, पार्कों को सुधारने की मांग

सार

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र की जनकल्याण समितियों ने सड़कों और पार्कों की मरम्मत के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। समितियों ने आगामी कार्यक्रमों से पहले जर्जर सड़कों और असुरक्षित जिम स्थल की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। गोमतीनगर की विभिन्न जनकल्याण समितियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से सड़कों, पार्कों को सुधारने की मांग की है। विवेकानंद जनकल्याण समिति ने प्राधिकारण को पत्र लिखकर बताया कि विवेक खंड-2 में डे-केयर होम बन रहा है। जल्द इसका उद्घाटन है, लेकिन इसके दोनों ओर की सड़कें जर्जर हैं। इन्हें फिर से बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


परमहंस जनकल्याण समिति ने विवेक खंड-3 के पूजा पार्क के चारों ओर की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। समिति ने कहा कि पैचवर्क न होने से सड़कें और खराब हो गई हैं। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने पत्र में कहा कि पूजा पार्क में एचएएल की ओर से लगाया गया जिम कच्चे हिस्से में है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। महासमिति ने इसके चारों ओर इंटरलॉकिंग कराने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें