लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सीसीए दूरसंचार कार्यालय में बीएसएनएल पेंशनरों व कर्मचारियों ने एक जनवरी से देय महंगाई भत्ते की वृद्धि तुरंत लागू करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद कमेटी ऑफ बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशंस की ओर से आयोजित धरने में सभी पेंशनर जुटे। भोजनावकाश में मानव शृंखला भी बनाई। जनवरी से मार्च तक का बकाया भुगतान कराने की भी मांग की।