फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज हादसे के बाद फायर एग्जिट स्टेयर्स की मांग बढ़ी, फैब्रिकेशन बाजार में उछाल

विज्ञापन
फायर ए​ग्जिट डोर।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज हादसे के बाद राजधानी के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर एग्जिट स्टेयर्स लगाने का चलन तेजी से बढ़ा है। इससे शहर के फैब्रिकेशन बाजार में अचानक वृद्धि हुई है। करीब 50 हजार से लेकर 2.5 लाख रुपये तक की कीमत वाली लोहे की ये सीढ़ियां भवन से बाहर निकलने का नया रास्ता दे रही हैं।
विज्ञापन

कोचिंग हादसे से सबक लेते हुए व्यावसायिक भवनों का संचालन करने वाले व्यापारियों ने भवन से बाहर जाने का अस्थायी उपाय निकाला है। लोहे और स्टील से बनने वाली ये सीढ़ियां भवन को बाहर से जोड़ती हैं, जिससे किसी भी आपदा में कर्मचारियों के बाहर निकलने की गुंजाइश बची रहे। इससे लोहे व स्टील के फैब्रिकेशन का काम करने वाले कारोबारियों से पूछताछ के लिए हर दिन 8-10 लोग पहुंच रहे हैं, जिनमें से कुछ ऑर्डर भी मिल रहे हैं।
मेटल फैब्रिकेशन के काम से जुड़े तालकटोरा के कारोबारी अदनान सिद्दीकी बताते हैं कि पूछताछ के लिए लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी उतने ऑर्डर नहीं मिल रहे। लोहे का काम 90-100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से होता है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल किचन व फैब्रिकेशन कारोबार से जुड़ी सिद्धि अग्रवाल बताती हैं कि सरकारी से लेकर निजी इमारतों तक में इस महीने स्टील के औसत 20 फायर स्टेयर्स लगाए गए हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल किचन की सुरक्षा के लिए फायर सेपरेशन व गैस लीकेज डिटेक्टर की भी मांग बढ़ी है। शहर में जो होटल सील हो रहे हैं, उनमें फायर सेपरेशन नहीं मिला था, इसलिए भी इनकी मांग बढ़ी है।

फायर एग्जिट डोर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें