फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेकिंग चार्ज से नौ कैरेट सोने के गहनों की मांग कमजोर

विज्ञापन
सोना।
विज्ञापन
लखनऊ। कम कीमत के बावजूद नौ कैरेट सोने के गहने ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। पारंपरिक सराफा बाजारों में इनकी बिक्री सीमित है, जबकि ब्रांडेड शोरूम में ही इनकी अधिक मौजूदगी देखने को मिल रही है। कारोबारी बताते हैं कि सस्ता होने के बावजूद मेकिंग चार्ज समान रहने से ग्राहकों का रुझान कम हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,59,000 रुपये प्रति किलो रही, जबकि नौ कैरेट सोना 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। गोमतीनगर के सराफा कारोबारी अनुराग केसरवानी के अनुसार, ग्राहकों में उत्सुकता तो है, लेकिन खरीदारी के समय वे 18 से 22 कैरेट गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा का कहना है कि कारीगरों की लागत के कारण मेकिंग चार्ज कम नहीं हो पाता। ऐसे में कम शुद्धता वाले सोने पर भी कुल लागत ज्यादा लगती है, जिससे ग्राहक पीछे हट जाते हैं। चौक के सराफा कारोबारी प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक सीमित बजट वाले ग्राहक ही नौ कैरेट गहनों की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि इसमें लगभग 33 प्रतिशत ही सोना होता है।
विज्ञापन


बुकिंग के सहारे बाजार में रौनक

अक्षय तृतीया से पहले सराफा बाजार में खरीदारी अपेक्षाकृत धीमी है, लेकिन बुकिंग में तेजी आई है। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी के अनुसार, ग्राहक मौजूदा दरों पर गहनों की बुकिंग करा रहे हैं और डिलीवरी अक्षय तृतीया के दिन लेने की योजना बना रहे हैं। इस बार बुकिंग में अच्छा रुझान है और पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार दोगुना होकर 400 से 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें