फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन

Mon, 23 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आशियाना स्थित होटल में आयोजित राष्ट्रीय जन अधिवेशन में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना स्थित होटल में रविवार को राष्ट्रीय जन अधिवेशन आयोजित किया गया। देविका देवेंद्र एस. मंगलामुखी के नेतृत्व में हुए आयोजन में ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग और पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के अवसर बढ़ाने के साथ समावेशी राष्ट्रीय नीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभार्थी बनाने के बजाय नीति निर्माण में भी भागीदार बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की मंजुला पंत, रमेश तूफानी, अशोक प्रणामी, एडीजी-1090 किरण यादव और कथक गुरु अनुज मिश्रा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें