लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के नवनियुक्त निदेशक व प्रमुख अधीक्षक डॉ. विवेक गुप्ता से शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं, मांगों और अस्पताल में फार्मेसी सेवाओं को बेहतर बनाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बडोला ने डॉ. गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। बैठक में सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, एसएम त्रिपाठी, अजय पांडे, मनमोहन मिश्रा, विवेक कुमार, शंकर पटेल सहित कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे।